राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिरसा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के दौरान आयुष विभाग से डॉ. दिनेश एवं डॉ. हेमराज ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन मुकेश मेहता ने बतौर मुख्यातिथि तथा पूर्व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन तरुण गुलाटी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद एवं प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान रणजीत कुमार, अजय मेहता, मनदीप कौर, प्रभु दयाल भाटी, अनिल, लिपिक, कपिल देव, कुलदीप सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।