|

315 बोर अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस सहित कार सवार युवक काबू ।

सिरसा — पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा अवैध असला धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दौलतपुर खेड़ा रोड बड़ागुड़ा क्षेत्र से कार सवार एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम नाकाबंदी के दौरान दौलतपुर खेड़ा रोड़ ,बड़ागुड़ा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी । चैकिंग के दौरान गांव दौलतपुर खेड़ा की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी । पुलिस ने उक्त कार में सवार युवकों को रोकने का इशारा किया तो कार सवार युवकों ने गाड़ी को भगाने का प्रयास करने लगा पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया जबकि पांच,छ: अन्य युवक अंधेरा का फायदा उठाकर मौका से फरार हो गए । सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कार चालक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 315 बोर का एक अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गुरसिमरन उर्फ गुरी पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव गदराना,जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना बड़ागुडा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अवैध असला के इस नेटवर्क जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *