अमेरिका से मिले धन पर भाजपा चुप क्यों

– वोटर टर्नआउट के नाम पर अमेरिका से मिली आर्थिक सहायता से भाजपा की कलई खुली : लाल बहादुर खोवाल
– वोटर टर्नआउट के लिए मिले भाजपा को मिले 182 करोड़ पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने जताया रोष

हिसार : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चार दिन में चौथी बार भारतीय चुनाव में फंडिंग की बात दोहराने से भारतीय जनता पार्टी कटघरे में आ गई है। वोटर टर्नआउट के नाम पर अमेरिका से मिले 2.1 करोड़ डॉलर ( 182 करोड़ रुपये ) पर हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट ने गहरा रोष जताया है। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को वोटर टर्नआउट के लिए 2.1 करोड़ डॉलर दिए गए।
एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि ट्रंप के बयान से स्पष्ट हो गया है कि स्वदेशी व देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा को चुनावों में कहां से फंडिंग होती है। उन्होंने कहा कि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भाजपा द्वारा अकूत धन का चुनाव में किस तरह से इस्तेमाल किया जाता होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा सरकार बचने की कोशिश कर रही है लेकिन भाजपा को सामने आकर स्पष्टीकरण देना चाहिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्वेत पत्र जारी करके इस धन का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।
खोवाल ने कहा कि असलियत तो यह है कि भाजपा विभिन्न माध्यमों से चुनावों को प्रभावित करती रही है। अमेरिका से मिले इस धन को भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किया गया होगा। इतना ही नहीं इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से भी भाजपा करोड़ों रुपये चुनाव के लिए जुटाती रही है। इसी तरह देशभर के प्रतिष्ठित व्यवसायियों पर सीबीआई व ईडी की रेड का दबाव बनाकर चुनाव के लिए पैसे ऐंठने का भाजपा का पुराना एजेंडा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाती रही है लेकिन विभिन्न घटनाक्रमों के माध्यम से भाजपा की कलई खुल गई है। खोवाल ने कहा कि जनता को बरगलाकर और झूठे व बड़े-बड़े दावे करके बेशक भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली हो लेकिन सच्चाई तो यही है कि भाजपा के शासनकाल में गरीब, मजदूर, किसान, छोटे व्यापारी, पिछड़ा वर्ग व अन्य वर्ग बुरी तरह प्रताड़ित हैं।
एडवोकेट खोवाल ने सार्वजनिक रूप से सवाल उठाया है कि वोटर टर्नआउट के लिए अमेरिका से मिले धन पर भाजपा चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि भाजपा खेमे में इतना सन्नाटा क्यों है। प्रधानमंत्री से जनता पूछती है कि  182 करोड़ आखिर कहां गए। असलियत तो यह है कि भाजपा इस बात का जवाब देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

Similar Posts

  • 13.46 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक को दबोचा

    सीआईए डबवाली की नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व संदीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए डबवाली स्टाफ टीम ने कालांवाली से 13.46 ग्राम हेरोइन…

  • अयोध्या नगरी में श्री राम दरबार की स्थापना अटूट धैर्य का प्रतीक

    सिरसा। अयोध्या नगरी में श्री राम दरबार की स्थापना हमारी संस्कृति, चेतना, अस्मिता और श्रद्धा का पुर्नजागरण हैं तथा यह क्षण एक राष्ट्र के संकल्प, उसकी आस्था और उसके अटूट धैर्य की विजय का प्रतीक हैं। ये शब्द बजाज स्वीट्स के एमडी लायन जितेन्द्र बजाज ने एक निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि…

  • सीआईए कालांवाली टीम ने 11.98 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित एक को किया काबू

    पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन के निर्देशानुसार व सन्दीप धनखड़ उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली के कुशल नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने गांव अलीकां से 11.98 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी बिंदर सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी…

  • स्वास्थ्य जागरूकता कैंप

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कैंप लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि सहायक एलएडीसी देवेंद्र कौर ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कैंप में लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी।…

  • ओबीसी नेतृत्व के भागीदारी न्याय महासम्मेलन के लिए विधायक चंद्रप्रकाश ने आदमपुर में आयोजित की बैठक

    – 25 जुलाई के न्याय महासम्मेलन के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता : विधायक चंद्रप्रकाश – भागीदारी न्याय महासम्मेलन ओबीसी समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा : विधायक चंद्रप्रकाश – विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा, हाशिए पर खड़े वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए सभी को मिलकर लड़ना होगा आदमपुर मंडी…

  •  शिक्षण संस्थान में फूड विद्आऊट फायर प्रतियोगिता का आयोजन

    च्चों में स्वस्थ आहार व जीवन कौशल विकसित करना वर्तमान समय की आवश्यकता – डॉ कुलदीप कौर आनंद माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान औढां में डिग्री कालेज व बीएड कालेज के संयुक्त तत्वावधान में फूड विद्आऊट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दोनों महाविद्यालयों से कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया, प्रत्येक टीम को एक पेय व एक खाने की डिश तैयार करनी थी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों ने कुकींग एप्रन पहन रखे थे।  इस प्रतियोगिता का आयोजन गृहविज्ञान विभाग के निर्देशन व मार्गदर्शन में किया गया। माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशिका डॉ कुलदीप कौर ने बच्चों द्वारा बनाए गए डिशिज व पेय की प्रशंसा करते हुए कहा की इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में स्वस्थ आहार व जीवन कौशल का विकास करना था। माता हरकी देवी समिति के सचिव सरदार मंदर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक शशिकांत शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों व स्टाफ को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में  जवाहर नवोदय विद्यालय औढ़ां से सुश्री जूली झा व सुश्री सुमन देवी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम नम्बर 24, हरमन और पूनम (बी. ए. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान पर टीम नम्बर 22 , प्रियंका और सिया ( बी. ए. प्रथम वर्ष)व तृतीय स्थान पर टीम नम्बर 18, सलोनी और रचना (बी. कॉम द्वितीय वर्ष) रही । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम के प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त टीम नंबर 15 , मनप्रीत और जसमनप्रीत (बी. ए. प्रथम वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ अभिलाषा शर्मा व डॉ कृष्ण कांत ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *