सी. एम. के महाविद्यालय में एन. एस. एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन
कार्यक्रम अनुसार कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को कराटे प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने का अवसर मिला इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मरक्षा की क्षमता और मानसिक अनुशासन में स्वस्थ शरीर विकसित करना था
महाविद्यालय में कार्यक्रम अनुसार अपनाये गए एक क्षेत्र में रैली का आयोजन किया भी किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना विद्यार्थियों ने तथा कार्यक्रम अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर व नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय एन . एस. एस . युनिट की नोडल आफिसर डाॅ दीपिका शर्मा कार्यक्रम अधिकारी डाॅ रति तिवारी कार्यक्रम अधिकारी डाॅ सरबन कंबोज ने कैंप के उद्देश्य व महत्व के बारे में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कैंप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है तथा लोगों में स्वच्छता ,स्वास्थ्य व अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ते है इसलिए सदेव सक्रिय रुप से सकारात्मक सोच के साथ शिविर में भाग लेते रहना चाहिए इसी में सर्वहित समाज कल्याण राष्ट्रहित निहित हैं !