परशुराम दल सिरसा ने उपायुक्त शान्तनु शर्मा को सौंपा ज्ञापन
परशुराम दल के राष्टीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने बताया कि परशुराम दल के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर स्थाई अवकास को लेकर एक मांग की जा रही है जिसमें दल की प्रदेश ईकाइयां व जिला कार्यकारिणियों द्वारा अपने जिलों में ज्ञापन सौंपकर ये मांग उठाई जा रही है, पूरे देश के सभी राज्यों के 251 ज़िलों में एक साथ इस माँग को लेकर ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने कहा की जब हर धर्म के त्योहार व आराध्यों की जयंतियों पर छुट्टी हो सकती है तो भगवान के प्राकट्य दिवस पर क्यों नहीं।