केलनिया नंदीशाला में नगर परिषद द्वारा निर्मित शैड का उद्घाटन

आज नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन श्री वीर शांति स्वरूप एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोबिंद कांडा ने ग्राम केलनिया स्थित नंदीशाला में नगर परिषद द्वारा निर्मित शैड का विधिवत उद्घाटन किया। यह शैड बेसहारा, बीमार और वृद्ध गौवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए तैयार किया गया है।

इस अवसर पर श्री गोबिंद कांडा ने कहा, “गौशाला हमारी संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतीक है। नगर परिषद का यह कदम सराहनीय है जो गौसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा कि “गौमाता की सेवा ही सच्ची सेवा है।”

कार्यक्रम के दौरान नंदीशाला प्रबंधन समिति द्वारा नगर परिषद को एक मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें गोवंश की सुविधा और देखरेख हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की मांग की गई। नगर परिषद के चेयरमैन श्री वीर शांति स्वरूप ने आश्वासन दिया कि “सभी मांगों पर प्राथमिकता से विचार कर आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।”

इस अवसर पर नंदीशाला के प्रधान श्री पवन बासल, उपप्रधान श्री सुधीर ललित, सचिव श्री सुशील कन्दोई, कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र बजीवाले, श्री अनिल गनेरीवाले, श्री सतीश शर्मा, श्री राजू मिकाडो, श्री वेद भूषण गर्ग, श्री विजय बंसल, श्री सुरेश गोयल, श्री राजेन्द्र सचदेता, श्री विपिन, श्री महावीर शर्मा सहित अन्य अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *