एसडीएम ने अनाज मंडी का लिया जायजा
एसडीएम अर्पित संगल ने अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद कार्यों का लिया जायजा
एसडीएम अर्पित संगल ने वीरवार को डबवाली अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आढ़तियों व किसानों से भी बातचीत की ।
एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान मंडी में साफ-सफाई, तौल प्रक्रिया और फसल उठान व्यवस्था की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। फसल खरीद आवक के साथ साथ उठान भी किया जाए, ताकि मंडी में किसानों को अपनी फसल बेचने में असुविधा न हो।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए पेयजल, पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।