सीआईए स्टाफ कालांवाली का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार

लाखों रुपये की 40.97 मि.ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व डिजायर कार सहित दो को किया काबू

 

z। पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ के नेतृत्व में डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने गांव सकता खेड़ा से लाखों रुपये की 40.97 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व कार न. HR26CB-7988 स्विफ्ट डिजायर सहित दो नशा तस्करों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । काबू किये गये आरोपियों की पहचान राजेश पुत्र वेद प्रकाश निवासी चौटाला व सुनील पुत्र राकेश निवासी खारा खेड़ा,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए कालांवाली P/SI अरविन्द ने बताया कि वह स्वयं अपनी पुलिस टीम के साथ गस्त पड़ताल अपराध गांव सकता खेड़ा बस अड्डा मौजूद थे की उन्होने गुप्त सूचना के आधार पर साथी कर्मचारियों को अवगत करवाकर बताये गये स्थान भारत माला सर्विस रोड़ गांव सक्ता खेड़ा ओवर ब्रिज पुल के नजदीक नाका बंदी करके कार न. HR26CB-7988 स्विफ्ट डिजायर को रोककर उसकी तलाशी ली तो स्विफ्ट डिजायर के अन्दर गियर के पास लगे आर्म रेस्ट बॉक्स को खोल कर चेक किया तो बॉक्स के अन्दर एक पारदर्शी पन्नी मे हेरोइन (चिट्टा) बरामद होने पर थाना सदर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की गई । पकड़े गये आरोपी राजेश व सुनील को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस हेरोईन चिट्टा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का नाम पता मालूम कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *