सीआईए ने 06.34 ग्राम हेरोईन चिट्टा सहित एक को किया काबू
डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने 06.34 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित आरोपी विनोद कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी लोहगढ़ हाल निवासी महाराणा प्रताप नगर मंडी डबवाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए कालांवाली उप नि. सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई मनोहर लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चौटाला रोड पर कचहरी चौक के पास मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि विनोद कुमार पुत्र गोविंद राम जो नशीला पदार्थ हेरोइन बेचने का धंधा करता है जो आज भी हेरोइन बेचने की फिराक में है । जो सूचना को सही मानकर उन्होने साथी कर्मचारियों को सूचना बारे अवगत करवाकर रेडिगं पार्टी तैयार करके सूचना के अनुसार बताए स्थान महाराणा प्रताप नगर में गली में गए तो करीब 30/40 कदम की दूरी पर एक व्यक्ति पैदल पैदल हमारी ओर आ रहा था । जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर तेज तेज कदमों से चलकर एक मकान में घुसने की कोशिश करने लगा । जो उन्होने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी मुलाजमान की मदद से व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी विनोद कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस हेरोइन चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ।