नशा तस्कर हरियाणा एनसीबी की फतेहाबाद यूनिट ने धरा,
फतेहाबाद- सिरसा जिलों की सीमा पर स्थित सिरसा जिले के गांव चाहरवाला मे अवैध नशीला पदार्थ की तस्करी करता एक नशा तस्कर हरियाणा एनसीबी की फतेहाबाद यूनिट ने धरा, मुकदमा दर्ज।
* 10.32 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ हैरोईन सहित काबू।
* थाना नाथुसरी चौपटा जिला सिरसा मे एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में माध्यामिक मात्रा का मुकदमा दर्ज।
हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार सफलताएं पा रही है। इसी कड़ी में सफलता प्राप्त करते हुए हरियाणा एनसीबी की फतेहाबाद यूनिट ने दोनों जिलों की सीमा पर स्थित सिरसा जिले के सीमावर्ती गांव चाहरवाला में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार मे लिप्त एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी फतेहाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री जगजीत सिहं के निर्देशन में उप निरिक्षक कपिल देव अपनी टीम के साथ थाना नाथुसरी चौपटा जिला सिरसा के एरिया में गांव चाहरवाला बस स्टैंड के पास मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि गांव चाहरवाला में अवैध नशीला पदार्थों की तस्करी का काम करने वाला एक नशा तस्कर अभी T-Point शाहपुरियां गांव चाहरवाला मे तस्करी करने वाला है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को अवैध नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को अवैध नशीले पदार्थ हेरोइन सहित काबु कर लिया गया। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ गुंडिया पुत्र राजेन्द्र के रूप मे हुई। जो गांव चाहरवाला का रहने वाले है। राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 10.32 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ हैरोईन बरामद हुई। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपी पर जिला सिरसा पहले भी लडाई झग़डा वा अवैध शराब बेचने का अभियोग दर्ज है। आरोपी के खिलाफ थाना नाथुसरी चौपटा जिला सिरसा में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में माध्यामिक मात्रा का मे मुकदमा दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है और नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।