तृप्ता चिटकारा सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित

छबीलों के आयोजन में महत्ती भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति सम्मानित
सिरसा। तृप्ता वैल्फेयर सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा के आवास पर शुक्रवार को एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. इंद्र गोयल ने तृप्ता वैल्फेयर सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा व उनकी उन तमाम सहयोगियों को सम्मानित किया जिन्होंने पिछले दिनों संत महात्माओं की जयंतियों पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मीठे ठंडे पानी की छबीलें लगाकर आमजन की सेवा में प्रमुख योगदान दिया। इस दौरान तृप्ता चिटकारा को सामाजिक सेवाओं के लिए संघ की ओर से सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि निशा धींगड़ा थी जबकि सम्मानित अतिथि के तौर पर श्रुति सरावगी व पूर्व इंस्पेक्टर संजीव देवगुण ने शामिल होकर उन सभी महिला शक्ति की सराहना की जिन्होंने सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में अपना पुरजोर योगदान दिया। इससे पूर्व तृप्ता वैल्फेयर सोसायटी की ओर से आए हुए अतिथियों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर महिला शक्ति गुरदेव कौर, बलविंद्र कौर, वीरपाल कौर, मीना जैन, ज्योति, मोनिका व सुनीता आदि की ओर से आध्यात्मिक भजनों की प्रस्तुति भी दी गई जिसकी सभी उपस्थितजनों ने प्रशंसा की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *