जनसभाओं के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से पुलिस टीमों ने चौक चौराहों पर जनसभाओं के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन से की डबवाली पुलिस के इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग की अपील*

 डबवाली पुलिस द्वारा 12 से 26 जून तक चलाया जा रहा “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” किसी व्यक्ति विशेष का आंदोलन नहीं, इसे सार्थक, सफल और प्रभावी बनाने में पुलिस प्रशासन के साथ जन भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है । जब तक इस आंदोलन में प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा यह आंदोलन अधूरा है । इन्हीं विचारों के साथ डबवाली पुलिस की टीमों  ने डबवाली पुलिस जिला के गांव, शहर व गली मोहल्लों में जाकर जनसभाओं को संबोधित किया । उन्होंने बताया कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों को जेल भेजने, नशा पीड़ितों का इलाज करवाने व खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने में  पूरी मेहनत और लगन के साथ लगी हुई है । परन्तु आमजन का सहयोग इसमें अति आवश्यक है जिससे नशा तस्करों की धरपकड़ व नशा पीड़ितों का उपचार की मुहिम और अधिक प्रभावी बनाया जा सके । जिसके लिए प्रभारी महिला थाना उप नि. कमला देवी ने रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली, प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने गांव चौटाला, एएसआई सतनाम सिंह चौकी देसूजोधा ने गांव सावंत खेड़ा, उप नि. धर्मपाल चोकी गोलबाजार ने मंडी डबवाली, प्रभारी  थाना शहर उप नि. शैलेन्द्र कुमार ने मंडी डबवाली, प्रभारी चौकी शहर कालांवाली PSI  सुनील कुमार ने मंडी कालांवाली, प्रभारी थाना कालांवाली उप नि. रामफल ने कालांवाली, उप नि. विनोद कुमार थाना कालांवाली ने तारु आना , केवल, पक्का शहीदा, तख्तमल, कमाल, प्रभारी थाना औढ़ा नि. गजराज  ने  जलालआना व खाई शेरगढ़, प्रभारी थाना सदर नि. ब्रह्म प्रकाश ने गांव गंगा व प्रभारी चौकी गोरीवाला स.उप नि. जयवीर सिंह ने गोरीवाला में नशे व साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया ।

जागरूकता अभियान के दौरान नशे पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होने बताया कि नशे को युवा पीढ़ी से दूर रखने व उन्हे खेलों, पढाई व अन्य दैनिक कार्यों की ओर ले जाने का कार्य पुलिस प्रशासन के साथ साथ उनके अभिभावकों व गांव के मौजिज व्यक्तियों की नैतिक जिम्मेदारी है । वे ज्यादा से ज्यादा खेलों का आयोजन कराएं और अभिभावक उनकी दैनिक गतिविधियों पर नजर रखकर व उन्हें पढ़ाई, खेलों व खेती के कामकाजों में रूचि लेने बारे जागरूक करें ताकि वे अपने खाली समय में किसी बुरी आदत के सम्पर्क में ना आएं और समाज हित के कार्यों में अपना ध्यान केन्द्रित करें । नशे के बारे में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए  जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि नशा से दूर रहें और आपके आसपास यदि कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें । पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।

साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस टीमों ने आमजन से ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता व सतर्कता को महत्व दिया और कहा कि यह साइबर अपराधियों के खिलाफ एक अहम शस्त्र है । ज्यादा पैसे के लालच में आकर अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें, ऑनलाइन कस्टमर केयर व हेल्प सेंटर न. ढूंढते समय सावधानी व सूझबूझ से  से काम लें व उनके द्वारा दी गई एप्प व लिंक पर क्लिक करें, विदेशों से सहायता मांगने वाले नकली रिश्तेदारों से सावधान रहें, उनके महंगे तोहफों के जाल में फंसकर अपनी जमा पूंजी को अपराधियों के हाथों में ना सौंपे, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर चल रही नई तरह की धोखाधड़ी से बचें और जल्दबाजी न दिखाते हुए, उनके फर्जी कानूनी दांवपेच में ना आएं व तुरंत 1930 पर कॉल करें । साथ ही उन्होने लोगों से ऑनलाइन सामान की खरीद बेच करते समय सस्ते सामान के लालच में आकर या मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में किसी भी अनजान एप्प या वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें पहले उसकी सत्यता परखने के बाद ही अगला कदम उठाएं । साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैलाने व आमजन को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के बारे में पुलिस अधीक्षक द्वारा एडवाइजरी जारी की जा रही है । जिसमें नए नए तरीकों से आपकी एक गलती पर घात लगाए साइबर ठगों से बचने के तरीके बताए जा रहे है । साथ ही आमजन से अपील की जा रही है कि वे इनके चंगूल से दूर रहें , फिर भी किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखा धड़ी होने पर घबराने की बजाए नैशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें । साथ ही अपने नजदीकी थाना में जाकर साइबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं । अगर साइबर हेल्पलाइन पर समय रहते शिकायत की जाए तो आम आदमी की मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है । 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *