कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने  सहारणी में जिम हाल व सुबाखेडा़ में आई. पी. बी. गली का किया उद्घाटन

बड़ागुढ़ा( गुरनैब दंदीवाल) कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने क्षेत्र के गांव सुबाखेडा़ में आदर्श नगर आवास ग्राम योजना(आई.पी.बी.) के तहत इकबाल सिंह के घर से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग ईंटों से नवनिर्मित गली का उद्घाटन किया गया। केहरवाला ने कहा कि गांव की ओर से ग्राम पंचायत, सरपंच, पंच द्वारा कुछ समय पहले ही इस गली के विषय में संज्ञान में लाया गया था,जिसके बाद आज इस गली  का शुभारंभ किया गया। ।जिससे लोगों को फायदा होगा। यहाँ पहुंचने पर ग्रामीणों ने शीशपाल केहरवाला का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गुरशरण सिंह, प्रशोतम सिंह, राजेश सिधू, राय विरेंद्र सिंह, बलराम, गुरलाल सिंह, गुरदीप सिंह , गुरदास सिंह आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
 इसके अलावा शीशपाल केहरवाला ने गांव सहारणी भी पहुंचे। गाँव सहारणी में उन्होंने युवाओं को समर्पित जिम हाल का उद्घाटन किया |केहरवाला ने कहा कि हाल बनकर तैयार हो गया है जिसके बाद अब युवाओं में अपने शरीर के प्रति प्रेम और जागरूकता बढाने के लिए जिम और स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। सहारणी गांव में सरपंच सतपाल , वीरेंद्र नढा़, दलीप कंबोज , रामलुभाया , बचना राम, कश्मीर सिंह,  देशराज ,जनकराज आदि मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *