अग्रवाल सभा रजि. सिरसा की नई कार्यकारिणी गठित

संजय गोयल साहुवाला प्रधान, अश्वनी बंसल महासचिव व अजय जैन बने कोषाध्यक्ष
सिरसा। अग्रवाल सभा रजि. सिरसा की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए रविवार को श्री अग्रवाल सेवा सदन (नजदीक परशुराम चौक, सिरसा) में आयोजित की गई। पूर्व कार्यकारी प्रधान अश्वनी बंसल ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने की। उनके साथ वरिष्ठ संरक्षक अनिल सर्राफ भी मौजूद थे। सर्वप्रथम पूर्व कार्यकारिणी के समय में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसपर सभी ने सहमति जताई। इसके बाद नई कार्यकारिणी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से संजय गोयल साहुवाला को अग्रवाल सभा रजि. सिरसा का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके बाद अश्वनी बंसल को महासचिव व अजय जैन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई। नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे सभा की मजबूती के लिए सभी अग्र बंधुओं को एक मंच पर लाने का काम करेंगे। इसके साथ-साथ समाज उत्थान के लिए भी अग्रवाल सभा पुरजोर प्रयास करेगी। इस मौके पर प्रवीन महिपाल, शिव जैन, रविंद्र भूषण, भीम सिंगला, संजीव जैन एडवोकेट, अरविंद बंसल, गोपाल सर्राफ, पवन बंसल, चंद्र झूंथरा, शीतल झूंथरा, दीन दयाल कंदोई, सुरेश सतनाली वाले, पंकज सर्राफ, घनश्याम मित्त्तल, नवदीश गर्ग, वेद भूषण गर्ग, गोपाल कागजी, सत्यप्रकाश, राजकुमार, सतीश हिसारिया सहित अग्रवाल समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *