थाना कालांवाली में हुई बैठक में पुलिस कष्ट निवारण कमेटी ने किया मामलों का निपटान

बैठक में पुलिस कर्मचारियों सहित रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को भी किया शामिल

     डबवाली पुलिस की ओर से पुलिस कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें पुलिस कर्मचारियों सहित रिटायर्ड पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को शामिल किया गया है । जिसमें थाना कालांवाली में सोमवार को कष्ट निवारण कमेटी की बैठक हुई । जिसमें घरेलू कलह व लड़ाई झगड़े की शिकायतों का समाधान किया गया है । यह कमेटी आगे भी निरंतर पुलिस उच्चाधिकारियों की मार्फत घरेलू कलह सहित अन्य मामलों का निपटारा करती रहेगी ।

           पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से थाना में आ रही शिकायतों के समाधान हेतु पुलिस कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें मौजूदा पुलिस कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है । उन्होंने बताया कि यह कमेटी सदस्य थाने में आ रही लड़ाई झगड़ा व पारिवारिक कलह की शिकायतों सहित व अन्य शिकायतों का दोनों पार्टियों को आमने-सामने बैठकर समाधान करवाने का कार्य करती है । जिसमें कमेटी सदस्यों की ओर से बैठक में कई मामलों का निपटान किया गया है । गठित कमेटी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर आत्मा राम सेवारत कर्मचारी शामिल रहे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *