थाना सदर व चौकी चौटाला पुलिस ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिगा को किया बरामद
डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में महिला सुरक्षा के मामलों में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान में तत्परता दिखाते हुए थाना सदर व चौकी चौटाला पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी पवन कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी लोहगढ़ को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी थाना सदर उप नि. शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 09.09.2025 को पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान महिला उप नि. राजविंदर कौर थाना सदर व एएसआई दलबीर चौकी चौटाला ने अपनी टीम के साथ आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गुरुग्राम से नाबालिग पीड़िता को भी बरामद कर लिया । आरोपी पवन कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा ।