महिला पुलिस सिखा रही मनचलों को सबक

पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान महिला पुलिस थाना ने गश्त करते हुए आवारा किस्म के लड़कों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए युवकों को सबक सिखाया ।

          इस संबंध में उप नि. कमला महिला थाना ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ कॉलोनी रोड ग्राउंड हॉटस्पॉट सेंटर पर मोजूद थी । जो वहां पर कुछ आवारा किस्म के लड़के बिना वजह से आवारागर्दी करते रहते है तथा स्कूल/कालेज में पढ़ने वाली लड़कियों  व अन्य महिलाओं पर फब्तियां कसते है जिससे को आने-जाने में परेशानी होती है। जो जो लोगों द्वारा शिकायते निरन्तर मिलने पर वह अपनी टीम के साथ पहुंची तो वहां पर कुछ लड़के बिना वजह से घुमते दिखाई दिये जिनसे वहां पर घुमने बारे पुछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये जिनको चेतावनी देकर उठक बैठक करवाकर छोड़ा गया । आगे उन्होने बताया कि मनचलों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की  जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *