विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अली मोहम्मद में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर सेना के शौर्य को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूप सिंह द्वारा पहलगाम में हुई घटना की निंदा की गई और हमारी भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में उनके पराक्रम को विस्तार से विद्यार्थियों को बताया और देशभक्ति की भावना को जागृत किया। सरला देवी ने विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रहरी बनने की शपथ दिलवाई और वंदे मातरम, जय हिंद, जय हिंद की सेना, ऑपरेशन सिंदूर के जवानों को सलाम आदि नारे लगवाए। विद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सभी स्टाफ  सदस्य सतपाल, सेवक दास, मनदीप सिंह, शैलेंद्र कुमार, मुनेश कुमार, अनूप सिंह, कुलदीप सिंह, दीवान सिंह, बृजलाल, विकास कुमार, रोहतास, राकेश व ममता, शिप्रा, देवेंद्र कौर, सुमन रानी, अंजू, वीना रानी, सरिता रानी, मनदीप, वीरपाल कौर, अनु मैडम उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *