सिरसा की व्यवस्था चरमराई

गर्मी की शुरूआत में ही गहराया पेयजल संकट, प्रशासन व सरकार नहीं गंभीर
सिरसा। आम आदमी पार्टी की नेत्री कविता नागर ने कहा कि गर्मी का सीजन अभी शुरू हुआ है कि शहर के 10 ट्यूबवैल ठप्प पड़ गए हैं। गांवों में भी पीने तक का पानी नहीं है। लोग इस महंगाई के दौर में 800 रुपए प्रति टैंकर देकर अपने घरों में पानी मंगवा रहे हैं। शहर की अनेक कॉलोनियों में जल संकट छाया हुआ है। चार-चार घंटे के पावर कट स्टार्ट हो गए हैं। रात को बिजली की सप्लाई के वक्त वोल्टेज बहुत कम आती है। गांवों में भी पूरा दिन लाइट बंद की हुई है। नागर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आज भी बिना पावर कट 24 घंटे बिजली देती है। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात के नाम पर सिर्फ  एक फ्लाईओवर है और जहां-जहां रेलवे क्रॉसिंग लगती है। वहां घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। चाहे वह कंगनपुर फाटक हो, चतरगढ़पट्टी फाटक हो रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। छोटे-छोटे कस्बों में भी दो से तीन फ्लाई ओवर बने हुए हैं, लेकिन सिरसा में मात्र एक ही फ्लाईओवर है, जिससे थोड़ी सी दूरी तय करने में घंटों का समय लग जाता है। कविता नागर ने कहा कि सिरसा शहर में सरकार ने सीडीएलयू के सामने मच्छरों की फैक्ट्री खोल रखी है, जिस तरफ  भी शहर में मच्छरों की आवश्यकता होती है प्रशासन सप्लाई कर देता है। पार्कों की हालत तो और भी दयनीय स्थिति में है एक या दो स्थानों को छोड़ दें तो और सभी पार्क की जर्जर हालत की स्थिति जो पार्क अच्छे हैं वह स्थानीय संस्था के कारण अच्छे हैं। नागर ने कहा कि आज सिरसा की जनता बीजेपी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर अपने आप को उदास, हताश महसूस कर रही है। हर रोज शहर में सफाई के नाम पर 175 कर्मचारी, रोड स्वैपिंग मशीन और 2 लाख शहर पर प्रतिदिन खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कहीं भी कोई सुधार दिखाई नहीं देता। कविता नागर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ने बिजली, रसोई गैस के दाम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद भी उनका रेट कम नहीं किया,  ताकि तेल कंपनियों को फायदा हो सके। स्थिति स्पष्ट है कि बीजेपी सरकार का आम आदमी को फायदा देने का कोई इरादा नहीं है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *