चोपटा क्षेत्र के खेतों में लगी भयंकर आग

 

सैकड़ो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट

ऐलनाबाद विधायक भरतसिंह बेनीवाल ने खेतों का किया दौरा

आगजनी से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलवाएं जाने की कही बात

एंकर – खबर सिरसा से हैं नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव रुपाणा खुर्द और लूदेसर के बीच में गेहूं की खड़ी फसल के खेतों में आग लग गई। आगजनी से सैकड़ो एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आगजनी के बाद किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु तेज आंधी के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आगजनी की घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीबन 500 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल का नुक़सान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ऐलनाबाद विधायक भरतसिंह बेनीवाल ने भी आज आगजनी से प्रभावित खेतों का दौरा किया तथा किसानों से मिलकर उन्हें सरकार द्वारा शीघ्र मुआवजा दिलवाएं जाने की बात कही। राष्ट्रीय सरपंच संगठन उपाध्यक्ष संतोष बेनीवाल व चौपटा पंचायत समिति चैयरमेन सुरजभान बुमरा ने भी आगजनी की घटना स्थल का दौरा किया तथा किसानों को यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *