रामनवमी पर हवन यज्ञ व कीर्तन

सिरसा। श्री ब्राह्मण सभा रजि., सिरसा द्वारा गीता भवन मंदिर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सचिव जयप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता भवन मंदिर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसके तहत मंदिर प्रांगण में हवन किया गया और कीर्तन किया गया। इस मौके पर सभा के सभी सम्माननीय सदस्य, माताओं, बहनों ने भी बढ़.चढक़र भाग लिया। भगवान श्री राम और भगवान परशुराम को माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रधान अर्जुन शर्मा ने माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित करके भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान श्रीराम की महाआरती हुई। अंत में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान अर्जुन शर्मा ने बताया कि पहली बार ऐसा हवन यज्ञ हुआ है, जिससे नई पीढ़ी को सनातन धर्म की जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं। रामनवमी पर मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए।  उन्होंने आमजन से अपील की कि बच्चों को सनातन धर्म के बारे में विस्तार से बताएं। उन्हें धार्मिक संस्कार दें। मंदिर लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को महान सनातन धर्म, भगवान श्रीराम के जीवन व उनसे जुड़ी बातें बताएं। उनके बताए मार्ग का अनुशरण करें। जैसे उन्होंने माता-पिता की आज्ञा का पालन किया, भाइयों से प्रेम किया, वैसा ही आचरण अपनाएं। बच्चों को समय दें। उनसे बात करें, ताकि युवा पीढ़ी धर्म से जुड़ी रहे और नशे व बुराइयों से बच सकें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *