दो युवकों को 07.29 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 07.29 ग्राम हेरोइन सहित किया काबू
डबवाली पुलिस के नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली ने दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को 07.29 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए कालांवाली उप नि. सुरेश कुमार ने बताया कि एसआई रामस्वरूप सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए नजदीक पंजाब बस अड्डा कालांवाली मौजूद थे कि एसआई को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि दो दोस्त एक मोटरसाइकिल पर नशा तस्करी का काम करते है और आज भी नशा तस्करी की फिराक में मंडी कालांवाली में आए हुए है । जो सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान तख्तमल रोड रेलवे फाटक पर नाकाबंदी शुरू की तो थोड़ी देर में उन्हें दो नौजवान लड़के मोटरसाइकिल मार्का स्प्लेंडर प्लस पर सवार होकर आते दिखाई दिये । जो पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर जाने लगे । जो एसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त दोनों लड़कों को काबू करके उनका नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम नगीना पुत्र राजाराम व गुरतेज उर्फ डठ्ठा पुत्र जगसीर सिंह निवासी मसीतां बताया । जो उन्होंने उक्त दोनों युवकों की मोटरसाइकिल सहित तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । पकड़े गये आरोपियों नगीना व गुरतेज सिंह उर्फ डठ्ठा को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।