सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक

वरिष्ठ नागरिकों से साइक्लोथॉन 2.0 में भागीदारी की अपील
सिरसा। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सिरसा में आयोजित होने जा रही साइक्लोथॉन 2.0 साइकिल रैली को सफल बनाने में वरिष्ठ नागरिकों को अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। यह अपील सीनियर सिटीज़न्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन सिरसा के जिलाध्यक्ष कस्तूरी छाबड़ा ने की। छाबड़ा मंगलवार को हुड्डा सेक्टर-20 में स्थित सीनियर सिटीज़न्स डे केयर सेंटर में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि युवाओं के लिए एक दिशा भी तय करती है। बैठक में ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव हरबंस नारंग, सचिव अशोक गुप्ता एवम् कोषाध्यक्ष देवेन्द्र पाहूजा ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर नियंत्रण हेतु आयोजित इस रैली में सभी सदस्यों को बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। इस दौरान समिति ने संगठन की भावी समाजसेवी गतिविधियों के संचालन हेतु एक आठ सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसमें तेजेन्द्र लोहिया  (संयोजक), हर दयाल बेरी, सुशील गुप्ता, डीपी सिंगला, नरेश नारंग, बिमल भाटिया, ओम प्रकाश मैहता और महेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 28 अप्रैल से डे केयर सेंटर में प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7 बजे तक एक तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जाएगा जिसका संयोजन श्री हर दयाल बेरी करेंगे। सभी वरिष्ठ नागरिकों से इस योग अभ्यास में भाग लेने की अपील की गई है। बैठक में रमेश गोयल, रमेश जींदगर, गुरचरण सिंह, रमेश साहुवाला, गिरधारी बराला सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *