पुलिस ने साफ सुथरी जिंदगी जीने के दिए टिप्स

थाना कालांवाली व थाना औढ़ा की टीम ने युवाओं को दिए नशे से दूर रहकर एक साफ सुथरी जिंदगी जीने के  टिप्स

 पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के दिशानिर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक  मुख्यालय कपिल अहलावत के कुशल नेतृत्व में नशे जैसे बीमारी पर कड़ा प्रहार करते हुए नशा तस्करों को जेल भेजने में पुरी लगन के साथ लगी हुई है । साथ ही आमजन को नशे की गर्त में जा रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है । इसी अभियान को नई दिशा देते हुए एसपीओ शमशेर सिंह थाना कालांवाली ने गांव चकेरियां में क्रिकेट व एसपीओ गुरजंट सिंह थाना औढ़ा की टीम ने गांव औढा में कबड्डी के खेल मैदान में पहुंचकर मौजूद युवा खिलाड़ियों को नशे से हो रही सामाजिक, शारीरिक, मानसिक व आर्थिक हानियों व खेलों के जीवन में लाभ बारे जागरूक किया गया ।

            इस दौरान एसपीओ शमशेर सिंह व एसपीओ गुरजंट सिंह ने नशा मुक्त समाज का संदेश देते हुए कहा कि आजकल युवाओं में नशा से संबंधित विसंगतियां बढ रही हैं । इसलिए आज के युवा के लिए आवश्यक है कि वह अपने व अपने परिवार की खुशियों को ध्यान में रखकर ही अपने जीवन की राह चुनें । उन्हें पता होना चाहिए कि नशे की तरफ बढ़ाया गया एक कदम आपको मानसिक शांति व परिवार से कोसों दूर कर देगा । उन्होने कहा कि समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे है । शराब ,चरस,गुटखा,सिगरेट, बीड़ी , खैनी पहले का चलन बढ़ रहा है । पहले युवा नशा शोक के कारण करता है और बाद मे धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोईन ,अफीम , पोस्त आदी जानलेवा नशे लेना शुरु कर देता है । बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ धन की हानि होती है। नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके है। नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *