शराब चोरी करने के मामले दूसरे आरोपी को दबोचा

थाना औंढा पुलिस ने शराब ठेके का ताला तोड़कर शराब चोरी करने के मामले में वांछित दूसरे आरोपी को दबोचा

 पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस के निर्देशानुसार क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना औंढा पुलिस ने शराब ठेके का ताला तोड़कर शराब चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान  रेलू राम उर्फ राहुल पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मोडा वाली थाना रानियां जिला सिरसा के रूप में हुई है ।

इस संबंध में प्रभारी थाना औंढा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दिनांक 06.03.2024 को अमित कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान की शिकायत पर कि उसने बतौर इंचार्ज  औढ़ा में शराब ठेका चला रहा है जो हेमंत कुमार को आवंटित है और एक ठेका सालम खेड़ा में भी है , बीती रात उसका सेल्समेन तरसेम सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी सालमखेड़ा 11.00 बजे ठेके का ताला लगा कर आ गया । जो सुबह 7.00 बजे उसने जाकर देखा तो ठेके का ताला टूटा हुआ व उसमें से शराब की पेटियों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए जाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जो जांच के दौरान आरोपी सतपाल पुत्र बबलू निवासी पीरखेड़ा को पहले ही काबू किया जा चुका है । पकड़े गए आरोपी रेलू राम उर्फ राहुल को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके अन्य वारदातों बारे जानकारी हासिल की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *