पहलगाम की घटना निंदनीय: कीर्ति गर्ग

सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी अध्यक्ष कीर्ति गर्ग ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हिंसक हमले की घटना की निंदा करते हुए मारे गए सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कीर्ति गर्ग ने कहा कि यह हमला पहलगाम पर ही नहीं, यह हमला हिंदुस्तान पर हुआ है। इसलिए सरकार को इस हमले को लेकर सोचना होगा और इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्त्ति न हो, इसके लिए त्वरित निर्णय लेकर ठोस कदम उठाने होंगे। गर्ग ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द घटना को अंजाम देने वाले  आतंकियों को रेसक्यू कर मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। इस वक्त हम सभी को एकजुट होकर अपने राष्ट्र धर्म का पालन करने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्रधर्म से ऊपर कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने परम पिता परमात्मा से अरदास की कि हमले में मारे गए सभी लोगों को अपने श्रीचरणों में स्थान

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *