मुख्यमंत्री व नवनियुक्त एसपी से मिलेगा पीडि़त परिवार
मामला नाबालिगा को घर से जबरन उठाने का, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
सिरसा। गांव सिकंदरपुर में 18 अप्रैल की रात्रि को गांव के ही कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिगा को घर से जबरन उठाने के मामले में पुलिस द्वारा कोई संजीदगी नहीं दिखाने से खफा परिजन 26 अपै्रल को सिरसा में आ रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व नवनियुक्त एसपी मयंक गुप्ता से मिलकर न्याय की मांग की जाएगी। पीडि़ता ने बताया कि उसकी माता कुल्हे की हड्डी टूटने के कारण बैड पर है। मेरे दो भाई जो कि दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। मेरी एक बहन है, जो मेरे से बड़ी है व मेरे पिता सफाई कर्मचारी हंै। 18 अप्रैल की रात्रि को परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। हमारे घर का गेट नहीं है। रात लगभग 12 बजे उपरोक्त पोपी मेरे पास आया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा और मुझे घर से बाहर जाने के इशारे करने लगा। इसके बाद वह मेरी बाजू खींचकर जबरदस्ती बाहर ले जाने लगा और मुझसे कहा कि यदि तूने शोर मचाया तो तेरे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। जब उसने बाहर देखा तो रूक्का, टोनिया, महेन्द्रिया बाहर खड़े थे, जो कि सभी मुझे जबरदस्ती घर से उठाने के लिए आए थे और मेरे साथ जोर जबरदस्ती करना चाहते थे। मेरे शोर मचाने पर परिवार वाले जाग गए। मेरे भाई लवली व सुखदेव ने आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सुबह पुलिस को मामले संबंधी शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और उन्हें कभी किसी थाने तो कभी किसी थाने के चक्कर लगवाए जा रहे हंै। पीडि़ता ने कहा कि वह परिजनों के साथ 26 अप्रैल को सिरसा आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व नवनियुक्त एसपी मयंक गुप्ता से मिलकर न्याय की मांग करेगी