दिव्य योग मंदिर में नाड़ी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

दिव्य योग संस्थान मंदिर समिति सिरसा द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं नि:शुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डा. दीपिका शर्मा व डा. गौरव कुमार द्वारा 40 से अधिक नागरिकों की नाड़ी जांच कर उन्हें विभिन्न रोगों के लिए आयुर्वेदिक परामर्श और औषधियाँ प्रदान की गईं।
इस विशेष शिविर में मुख्य रूप से पेट, त्वचा, जोड़ों के दर्द, मधुमेह, रक्तचाप एवं अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित नागरिकों को प्राथमिकता दी गई। शिविर में औषधीय सेवा के साथ-साथ योग एवं ध्यान योग पर भी  जानकारी दी गई,  जिससे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचे।
स्वास्थ्य लाभ लेने आए नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की। आयोजक संस्था के प्रधान दीनानाथ , महामंत्री  ज्ञानचंद व अधिवक्ता चिराग मेहता ने बताया कि आने वाले समय में ऐसे और शिविर लगाए जाएंगे ताकि आमजन को आयुर्वेद की चमत्कारी चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल सके।
शिविर में खानपान को बेहतर बनाने और योग के माध्यम से स्वस्थ रहने पर भी चर्चा की गयी | चिकित्सों ने दवाइयों से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *