आंखों संबंधी समस्या पर तुरंत करवाएं जांच
शिविर में 140 मरीजों की जांच, 8 आप्रेशन के लिए चयनित
सिरसा। जनता भवन रोड स्थित बाबा बिहारी नेत्रालय की ओर से नरेंद्र कुमार चांगिया एवं रितू चांगिया श्री गंगानगर की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रंगड़ी रोड स्थित रातुसरिया ब्रदर्स की शोरा फैक्ट्री में नेत्र जांच शिविर लगाया गया। सचिव शेखर महिपाल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ बाबा बिहारी नेत्रालय के अध्यक्ष प्रवीन बागला ने किया। इस मौके पर प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. नीरू गिजवानी की टीम ने 140 मरीजों का चैकअप किया और आठ मरीजों को आप्रेशन के लिए चयनित किया गया। जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी नि:शुल्क दी गई। इस मौकेपर नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. नीरू गिजवानी ने कहा कि आंख मनुष्य का सबसे संवेदनशील अंग है। आंख में किसी प्रकार की समस्या होने पर उसे हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी का मौसम चल रहा है और गर्म हवाओं के कारण भी आंखों में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती है, इसलिए एहतियातन आंखों को धूल-मिट्टी से बचाकर रखें। इस मौके पर राकेश कुमार, यशिका सरदाना, देवेंद्र कुमार, संस्था के कोषाध्यक्ष सुनील चचान, विक्रांत गुप्ता, राजेंद्र कुमार उपस्थित थे।
फोटो: