परशुराम दल ने निकाली भव्य शोभायात्रा

दिल्ली। देशव्यापी क्रांतिकारी ब्राह्मण संगठन परशुराम दल के द्वारा दिल्ली स्थित साधनगर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
दल के अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने बताया कि परशुराम दल की प्रदेश व राज्यस्तरीय इकाइयों द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को दिव्य और भव्य रूप देते हुए शोभायात्राएँ निकालना प्रस्तावित था परंतु पहलगाँव आतंकी हमले व सीमा पर युद्ध के चलते इन कार्यक्रमों को तनाव की स्थिति तक स्थगित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि अब युद्ध विराम हो चुका है शांति बहाली को देखते हुए परशुराम दल के द्वारा सभी प्रदेशों में जगह जगह शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी श्रृंखला में आज दिल्ली के साधनगर में परशुराम दल के द्वारा शोभायात्रा का आयोजन हुआ जिसमे समस्त ब्राह्मण समाज ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
क़रीब 5 किमी लम्बी शोभायात्रा में 500 बाइक, 200  गाड़ी तथा बैंड बाजे, डीजे, नफ़ीरी तथा पंजाबी ढोल वादकों ने यात्रा में समा बांधे रखा। शोभायात्रा में ढोल व डीजे पर महिलायें व युवा जमकर थिरके।
मुख्य रूप से भगवान परशुराम जी की झांकी, हनुमान जी का विशाल स्वरूप, शिव तांडव ग्रुप व राम दरबार की रथों पर आरूढ़ झांकियाँ आकर्षक का केंद्र रहीं। चिलचिलाती धूप में भी महिलाओं, बच्चे, बुजुर्ग व युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह सर्व समाज द्वारा यात्रा को जलपान कराया गया।
शोभायात्रा में परशुराम दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, संरक्षक तेजराम दीक्षित, महासचिव सीएल शर्मा, गोपाल दीक्षित, प्रवक्ता भगीरथ शर्मा, उमाशंकर शर्मा, दल के दिल्ली प्रदेश के संयोजक कैलाश प्रधान, बलराज एडवोकेट, द्विवेदी एडवोकेट, ब्राह्मण सभा पालम के सभी पदाधिकारी, ब्राह्मण सभा दिल्ली की कार्यकारिणी व बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवाओं ने बढ़-चढ़ कर उपस्थिति दर्ज करायी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *