किसानों से ब्याज लेने का फैसला निंदनीय

सिरसा। राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा व प्रदेशाध्यक्ष लखा सिंह अलीकां ने सरकार के इशारे पर पैक्स सोसायटी द्वारा किसानों से जबरन भरवाए जा रहे ब्याज राशि की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे किसान विरोधी निर्णय बताया है। किसान नेताओं ने कहा कि पहले की सरकार में पैक्स द्वारा किसानों का ब्याज समाप्त कर दिया गया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछले साल भी किसानों से जबरन ब्याज राशि भरवाई और इस बार भी किसानों को ब्याज राशि भरने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ब्याज राशि समाप्त ही कर दी तो फिर किसानों से क्यों जबरन भरवाई जा रही है। एक तरफ  तो किसान हितैषी होने का ढोंग रच रही है और दूसरी तरफ  लगातार किसानों के विरूद्ध नीतियां लागू कर किसानों को प्रताडि़त करने का काम किया जा रहा है, जिसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर ब्याज राशि भरवाना बंद नहीं किया तो मजबूरन राष्ट्रीय किसान मंच को किसानों के हकों के लिए आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *