भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

संगम स्कूल भरोखां में बच्चों ने दिखाई देशभक्ति और ज्ञान की उमंग
जिया माक्कड़ और आरवी कंबोज रही प्रथम
सिरसा। गांव भरोखां स्थित संगम स्कूल में भारत रत्न प्राप्त देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बच्चों में उत्साह और देशभक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के मुख्य अध्यापक श्री छगन सेठी ने कहा कि शास्त्री जी का दिया हुआ प्रसिद्ध नारा श्जय जवानए जय किसानश् आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उनके समय में था। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगीए ईमानदारी और देशभक्ति का प्रतीक रहा है और नई पीढ़ी को उनके आदर्र्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों ने शास्त्री जी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका तथा प्रधानमंत्री रहते हुए उनके योगदान पर आधारित प्रश्नों के बड़े ही स्टीक उत्तर दिए। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ब्रैनी बैज़र्स ग्रुप की जिया माक्कड़ एवं आरवी कंबोज तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रैपिड रीडर्स ग्रुप के सतीश और पारस धंजू को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से उन्हें शास्त्री जी के जीवन के बारे में नई जानकारी मिली और उनके अंदर देशभक्ति की भावना और भी प्रबल हुई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने संकल्प लिया कि वे शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *