92 प्रतिशत अंकों के साथ सात्विक रहा प्रथम
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र सात्विक पुत्र मनमोहन शर्मा ने विद्यालय में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करके मैरिट सूची में स्थान पाया। इसके अलावा प्रीति, भारत कुमार, भावना, शिवम कुमार, जानकी शर्मा, बाबुल रानी, भविष्य, अंकित कुमार व प्रियंका ने भी यह परीक्षा विशेष योग्यता से उत्तीर्ण की। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम की सफलता पर स्कूल की प्राचार्य पूजा अरोड़ा, सीमा टूटेजा, पुष्पा देवी, दीपा कौर ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।