एनडीपीएस एक्ट के मामले में असल तस्कर किया काबू

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए । एएनसी स्टाफ ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में असल तस्कर आरोपी सुखपाल सिंह भाटी पुत्र जगीर सिंह निवासी किलियांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की  है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी स्टाफ नि. गजराज ने बताया कि दिनांक 16.04.2024 को उनकी टीम ने एक आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र सतपाल वासी अबुबशहर को 04 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था । जो आरोपी दीपक कुमार उर्फ दीपू ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसे यह हेरोइन चिट्टा आरोपी सुखपाल सिंह भाटी ने ही उपलब्ध करवाया था । पकड़े गए आरोपी सुखपाल सिंह भाटी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *