संगम स्कूल भरोखां में बच्चों ने पूल पार्टी में की मस्ती

ब्लू है पानी-पानी… पर थिरके नन्हें-मुन्नें
तितली उड़ी… पर तितली की तरह उड़े नन्हें-मुन्ने
सिरसा। संगम स्कूल भरोखां में बुधवार को छोटे बच्चों के लिए एक रंग-बिरंगी और उत्साहपूर्ण पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम में आनंददायक अनुभव देना और उनके मनोबल को बढ़ाना था। इस पूल पार्टी के दौरान बच्चों ने पानी में खेलकर खूब मस्ती की। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में आकर कार्यक्रम की रौनक को और भी बढ़ा दिया। इस कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए विद्यालय की अध्यापिकाएं श्रीमती शीतलए अंजूएममताए उषाए और भारती मोंगा ने खूब मेहनत की और बच्चों के साथ ब्लू है पानी-पानी…, चक धूम-धूम तितली उड़ी… आदि गानों पर खूब मस्ती की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्कूल के मुख्याध्यापक छगन सेठी की तरफ  से बच्चों को जलपान करवाया गया। उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। जलपान में बच्चों को फल, शीतल पेय और हल्के व्यंजन परोसे गए। मुख्याध्यापक ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही हमारे प्रयासों की सबसे बड़ी सफलता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आपसी मित्रता और सकारात्मकता बढ़ती है। अभिभावकों ने भी स्कूल के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक होते हैं। इस पूल पार्टी ने बच्चों के लिए इस गर्मी को यादगार बना दिया और उनके चेहरों पर खुशी की चमक साफ  देखी जा सकती थी। संगम स्कूल भरोखां द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि बच्चों के लिए सीखने और आनंद लेने का बेहतरीन माध्यम भी बना।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *