सीआईए डबवाली की बड़ी कार्यवाही

तीन अलग-अलग मामलों में शस्र अधिनियम व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 3 आरोपियों को काबू कर अवैध पिस्तौल 315 बोर, 12 बोर 2 जिंदा कारतूस सहित व 5.92 ग्राम हेरोइन किए बरामद

            डबवाली 21 मई ।  डबवाली पुलिस द्वारा अवैध असला धारकों व नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए सीआईए डबवाली स्टाफ ने मादक पदार्थ अधिनियम व शस्त्र अधिनियम के तीन अलग अलग मामलों में तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है  । अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर सहित आरोपी हरप्रीत पुत्र गुरतेज सिंह निवासी जंडवाला जाटान, 12 बोर अवैध देशी पिस्तौल  व दो जिंदा कारतूस सहित आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ रितू पुत्र हरबंस सिंह निवासी सुखचैन जिला सिरसा व 5.92 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी बोबी उर्फ अर्जुन पुत्र दर्शन सिंह निवासी नरसिंह कालोनी बठिंडा पंजाब को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

              इस संबंध में प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि स्टाफ में तैनात एएसआई बलवान सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बराये गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गोल चौक मंडी डबवाली से होते हुए डबवाली से सिरसा रोड पर जा रहे थे । जब गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के पास पहुंचे तो एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया । जो सामने से पुलिस की गाडी को आता देखकर एकदम तेज-तेज कदमों से सिरसा की तरफ चलने लगा । जो ASI ने सरकारी गाडी रोककर साथी कर्मचारियों की सहायता से कुछ ही कदमों दूरी पर उक्त शख्स को काबू करके तलाशी ली गई तो उक्त शख्स के पास हेरोइन बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई । आरोपी बोबी उर्फ अर्जुन पुत्र दर्शन सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों बारे जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

इसी तरह एक अन्य मामले के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ उप नि. राजपाल ने बताया कि एएसआई पालाराम अपनी पुलिस टीम के साथ दौराने गश्त पड़ताल अपराध बस अड्डा गांव डबवाली पर मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक लड़का नाजायज असला सहित NH9डबवाली सिरसा रोड टी प्वाइंट कालांवाली रोड डबवाली पर किसी साधन के इंतजार मे खड़ा है। जो सूचना को सही मानकर एएसआई अपनी टीम के साथ NH9 डबवाली सिरसा रोड टी. प्वाइंट कालावली रोङ पर पहुंचे तो एक नौजवान लड़का सड़क के साथ खड़ा दिखाई दिया जो ASI गाड़ी को रोककर साथी कर्मचारियों सहित नीचे उतरे तो उक्त शक्श पुलिस पार्टी को देख कर एकदम से घबराकर वाटर वर्क्स की दीवार की तरफ तेज तेज कदमो से चलकर भागने की कोशिश करने लगा । जो ASI ने साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शक्स को चन्द ही कदमो की दूरी पर काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उक्त शख्स ने अपना नाम हरप्रीत पुत्र गुरतेज सिंह निवासी जंडवाला जाटान बताया  । जो तलाशी लेने पर उक्त शख्स के पास अवैध असला 315 बोर बरामद होने पर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई ।

इसी तरह एक अन्य मामले में एएसआई पालाराम अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल अपराध के दौरान औढां कैंचिया मंडी कालांवाली मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक लड़का जिसके पास नाजायज असला है । जो असला सहित कालांवाली पुल के नीचे गदराना रोड पर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है । जिस पर एएसआई साथी कर्मचारियों के साथ सूचना के अनुसार बताए स्थान कालांवाली पुल के नीचे पहुंचे तो गाड़ी प्राइवेट की लाइट मे एक नौजवान लडका सडक-सडक गांव गदराणा की तरफ पैदल जाता दिखाई दिया जिसको ASI ने पुल से थोड़ी दूर गदराना रोड पर गाड़ी को रोककर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शक्स को काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उक्त शख्स ने अपना नाम सुखप्रीत सिंह उर्फ रितू पुत्र हरबंस सिंह निवासी सुखचैन जिला सिरसा बताया । जो तलाशी लेने पर शख्स के पास अवैध पिस्तौल 12  बोर व 2 जिंदा कारतूस बरामद होने पर थाना कालांवाली में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई । पकड़े गए आरोपियों हरप्रीत सिंह व सुखप्रीत सिंह उर्फ रितू को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस अवैध अस्ला तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *