मानी हत्या कांड में साजिशकर्ता को काबू कर भेजा जेल

मोजगढ़ हत्याकांड में सी आई ए स्टाफ डबवाली, साइबर सेल डबवाली की बडी कार्यवाही
आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आपराधिक षड्यंत्र व लड़ाई झगड़े के अन्य मामले भी है दर्ज
डबवाली पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तत्परता से कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांव मोजगढ में हत्या व हत्या के प्रयास के मामले के मुख्य  साजिशकर्ता आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र स्वराज सिंह निवासी गांव डबवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है  ।
इस संबंध में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि 28.10.2024 को महिला निवासी मौजगढ़ के ब्यान पर उसके पति राजेन्द्र सिंह उर्फ काला व उसके पुत्र करणवीर सिंह उर्फ मानी पर उसके घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने पर जो गोलियां लगने से करणवीर सिंह उर्फ मानी की मोत हो जाने व राजेन्द्र सिंह के घायल होने पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान सीआईए स्टाफ डबवाली टीम व थाना सदर डबवाली की संयुक्त टीम ने इस मामले में दो आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ गग्गी पुत्र हरदीप सिंह निवासी मटदादू व लक्ष्मण उर्फ पुण्ड पुत्र जग्गा सिंह निवासी मसीता को काबू कर आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल व पिस्टल बरामद कर जेल भेजा था । जो उसके बाद संलिप्त आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ शैम्पी पुत्र स्वराज सिंह निवासी डबवाली को काबू कर जेल भेजा गया था । आगामी कार्यवाही में  उनकी टीम ने मसीता हत्याकांड के मुख्य आरोपी व इस मामले में वांछित आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ पुत्र लखविंदर सिंह लाहोरिया निवासी मसीतां को काबू कर जेल भेजा था ।
उन्होने आगे बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ लवली पर मौजगढ़ मानी हत्याकांड के साथ-साथ थाना शहर मे मसीता हत्याकांड में आपराधिक षड्यंत्र के तहत अभियोग दर्ज है । जिसमें उनकी टीम के द्वारा मुख्य आरोपी कुलदीप उर्फ भाऊ को चंडीगढ़ से काबू कर जेल भेजा था । इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों कुलदीप सिंह पंच पुत्र बलविन्द्र सिंह व इकबाल पुत्र गुरतेज सिंह निवासी मसीतां व अमरजीत सिंह उर्फ अर्श पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव डबवाली  को काबू कर जेल भेजा जा चुका है । आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ लवली को अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।
आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ लवली पर निम्न अभियोग दर्ज हैः-
1.      अभियोग न. 524/2024 थाना सदर डबवाली
2.      अभियोग न. 130/2025 थाना शहर डबवाली
3.      अभियोग न. 708/2023 थाना शहर डबवाली
4.      अभियोग न. 114/2024 थाना शहर डबवाली

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *