सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट किए वितरित

सिरसा। सेवा भारती सिरसा द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र कोटली गुरुद्वारे में सिलाई प्रशिक्षण सर्टिफिकेट वितरण का कार्यकर्म गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रारम्भ करने से पहले कुभूषण बंसल नगर अध्यक्ष ने उपस्थित मेहमानों का परिचय करवाया। तत्पश्चात स्वामी अमृता नन्द प्रान्त उपाध्यक्ष, सेवा भारती हरियाणा प्रदेश ने सिलाई प्रशिक्षित महिलाओं से उनसे परिवार जनों के साथ संस्कार संबंधित बातचीत करते हुए कहा औरत घर की देवी होती है, वह चाहे तो स्वर्ग बना सकती है और चाहे तो नरक बना दे। इसलिए औरत का संस्कारित होना अति आवश्यक है। इसके बाद मुख्यातिथि जल स्टार रमेश गोयल एडवोकेट केंद्र अंगीकृता ने सिलाई प्रशिक्षित के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि आप सिलाई के माध्यम से अपना बुटीक चला सकती हंै और अपने साथ कई महिलाओं को जोड़ कर उनको आर्थिक मदद कर सकती हैं। इसके अलावा सभी उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया यदि कोई महिला अपना बुटीक चलना चाहती हैं और उसको कपड़े की मदद चाहिए तो वह उन्हें कपड़ा उपलब्ध करवा सकते हैं। सीबी कौशिक जिला अध्यक्ष सेवा भारती सिरसा ने सभी महिलाओं को सेवा भारती से जुडऩे और आग्रह किया कि आप सेवा भारती की ओर से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलना चाहे तो खोल सकती हैं, ताकि अधिक से अधिक गांव कोटली की महिलाएं प्रशिक्षित होकर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सके। उन्होंने बातचीत के दौरान निवेदन किया आप सब का तालमेल बना रहना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की जरूरत पडऩे पर एक दूसरे के काम आ सके। तत्पश्चात जल स्टार रमेश गोयल एडवोकेट एवं स्वामी अमृतानंद द्वारा सिलाई प्रशिक्षण के सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस मौके पर प्रान्त उपाध्यक्ष अविनाश सचदेवा, सी बी कौशिक, कुलभूषण बंसल और वरिष्ठ कार्यकर्ता पुनीत बांसल तथा अध्यापिका यस दीप कौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र से किया गया और सभी को जलपान करवाया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *