हेरोइन तस्करी मामले में असल तस्कर काबू

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान स्पेशल स्टाफ ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में असल तस्कर जसविंदर सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी अमरपुरा बस्ती बठिंडा पंजाब को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस संबंध में प्रभारी स्पेशल स्टाफ PSI अरविंद कुमार ने  बताया कि दिनांक 17.04.2025 को सीआईए कालांवाली स्टाफ द्वारा  18.29 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)  व मोटरसाइकिल सहित आरोपी जगजीत सिंह पुत्र जगीर सिह निवासी देसूमलकाना को काबू करके जेल भेजा था । पकडे गये आरोपी जसविंदर सिंह द्वारा ही आरोपी जगजीत सिंह को हेरोइन (चिट्टा) बेचा गया था । आरोपी जसविंदर सिंह पुत्र जगदेव सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *