सीआईए स्टाफ ने 07 ग्राम हेरोइन सहित दो को किया काबू
नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने 07 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व बुलेट मोटरसाइकिल के साथ असल तस्कर सहित दो को किया काबू
डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने मंडी डबवाली से 07 ग्राम हेरोइन व बुलेट मोटरसाइकिल व असल तस्कर सहित दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गये आरोपियों की पहचान वीरचंद उर्फ भोलू पुत्र मंगतराम निवासी महाशय कालोनी वार्ड न.4 मंडी डबवाली व ललित उर्फ लवली पुत्र भगवान दास निवासी भाटी कॉलोनी मंडी किलियांवाली पंजाब के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि एएसआई बलवान अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये कबीर चौक मंडी डबवाली से रामबाग फाटक की तरफ जा रहे थे । तो फाटक की तरफ से एक लड़का बुलेट मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुड़कर जाने की कोशिश करने लगा ।। जो मोटरसाइकिल बंद हो गई । जो एएसआई ने साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को काबू करके तलाशी ली गई । तो आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । जो पकड़े गए आरोपी वीरचंद उर्फ भोलू ने बताया कि वह यह हेरोइन ललित कुमार उर्फ लवली से लेकर आया है । जो टीम ने तत्परता दिखाते हुए असल तस्कर ललित उर्फ लवली को भी काबू कर लिया । आरोपियों वीरचंद उर्फ भोलू व ललित उर्फ लवली को अदालत में पेश किया जाएगा ।