10 लीटर अवैध शराब हथकड़ सहित किया काबू

एएनसी स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्यवाही

एक अन्य मामले में 12 बोर पिस्तौल के साथ एक युवक को दबोचा

  डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों  व अवैध अस्ला धारकों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ डबवाली ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को 10 लीटर अवैध शराब हथकड़ सहित  व एक अन्य मामले में अवैध पिस्तौल 12 बोर सहित एक व्यक्ति को काबू करने में सफलता हासिल की है । पकड़े गये आरोपियों की पहचान अवैध शराब हथकड़ सप्लायर बलवन्त राम पुत्र राम प्रताप वासी गांव ढाबा जिला हनुमानगढ  व अवैध असला धारक गुरजीत सिंह उर्फ गीता पुत्र खजान सिंह निवासी नागोकी थाना बडागुढा जिला सिरसा के रूप में हुई है ।

             इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी स्टाफ निरीक्षक गजराज सिंह ने बताया कि  मुख्य सिपाही प्रदीप थाना सदर में मौजूद थे, कि मुख्य सिपाही को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल प्लैटिना न. HR 36 K 9465 वा रंग काला पर हथकढ़ शराब बेचता है । अब गांव अबूबशहर की तरफ आ रहा है । मुख्य सिपाही ने अपने साथी कर्मचारियों को अवगत करवाकर सूचना के आधार पर बताये गये स्थान पर पहुंचे तो गाव तेजा खडा से लगभग एक किलोमीटर पहले एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस की गाडी को देख कर रुक गया और साइड में मुड़ने लगा इतने मे गाड़ी पास पहुंच गई । जो मुख्य सिपाही ने शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को काबू करके मोटरसाइकिल पर रखी हुई सफेद रंग की कैनी को खोलकर चेक किया तो नाजायज शराब(हथकड) बरामद हुई । जो आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

            इसी तरह एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सिपाही प्रदीप अपनी पुलिस पार्टी के साथ गश्त पड़ताल अपराध नजदीक गांव डबवाली के पास मौजूद थे कि मुख्य सिपाही को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि गुरजीत सिंह उर्फ गीता के नाजायज पिस्तौल (देसी कट्टा) रखता है । जो अभी गाँव डबवाली के बस अड्डा पर मौजूद है । जो सूचना को सही मानकर मुख्य सिपाही ने साथी कर्मचारियों के साथ सूचना के अनुसार बताए स्थान बस अड्डा गांव डबवाली पर पहुंचे तो सामने एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया । जो सामने से पुलिस पार्टी को आता देखकर एकदम से मुड़कर तेज -तेज कदमो से चलकर भागने की कोशिश करने लगा । जो शक की बिनाह पर मुख्य सिपाही ने साथी कर्मचारियों की सहायता से उस शक्स को काबू करके तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 12 बोर अवैध पिस्तौल बरामद हुई । जो आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी गुरजीत सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस अवैध असला तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *