7.50 ग्राम हेरोइन सहित एक को काबू  कर भेजा जेल

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए एएनसी स्टाफ ने एक युवक को 7.50 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी  की पहचान दीपक कुमार उर्फ डिप्टी पुत्र सतपाल सिंह निवासी अबूबशहर के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी एएनसी स्टॉफ इंस्पेक्टर गजराज ने बताया कि एएसआई रणजोध सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु भारत माला रोड पुल के नीचे अबूबशहर के पास मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि दीपक कुमार उर्फ डिप्टी हैरोईन बेचने का काम करता है। जो आज भी हेरोइन बेचने की फिराक में है । जो एएसआई ने साथी कर्मचारियों के साथ सूचना के अनुसार बताए स्थान अबुबशहर मे गौशाला से थोड़ा चलकर सरकारी गाड़ी रोड के साइड मे लगाकर साथी कर्मचारियों के साथ चौटाला रोड श्री गुरु नानक धर्मकाटा गांव अबूबशहर से थोड़ा आगे आस-पास खङे हो गये । जो समय करीब 12.00 PM पर एक नौजवान लड़का गांव की साईड गली से आकर रोड पर चढा और इधर-उधर देखता हुआ गौशाला की तरफ पैदल-2 चलता हुआ आया जो एएसआई ने साथी कर्मचारियों की सहायता से उस नौजवान लड़के को काबू करके तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कार्रवाई की गई । आरोपी दीपक कुमार उर्फ डिप्टी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *