5.73 ग्राम हेरोइन सहित दो काबू

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए चौकी गोरीवाला पुलिस टीम ने 5.73 ग्राम हेरोइन व असल तस्कर सहित दो युवकों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गये आरोपियों  की पहचान जगमोहन सिंह उर्फ मोहना पुत्र कुलदीप सिहँ निवासी मटदादु  व असल तस्कर पवन कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी रामपुरा बिश्नोइयां के रूप में हुई है ।

            इस मामले के बारे में प्रभारी चौकी गोरीवाला स.उप.नि. जगबीर सिंह सिंह ने बताया कि एएसआई सुखदेव सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये नजदीक डेरा सच्चा सौदा गोरीवाला मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि जगमोहन सिंह उर्फ मोहना हैरोईन (चिट्टा) बेचने का काम करता हैं । जो आज डबवाली ऐलनाबाद रोड झुट्टी खेड़ा बस स्टैंड पर खड़ा है और हेरोइन(चिट्टा) किसी को बेचने की फिराक मे है । जो एएसआई ने सूचना को सही मानकर साथी कर्मचारियों के साथ सूचना के अनुसार बताए स्थान पर पहुंचे तो वहाँ पर एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया । जो पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज तेज कदमो से चलने लगा जिसको शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की मदद से कुछ ही कदमों पर काबू करके तलाशी ली गई तो आरोपी के पास हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी जगमोहन सिंह उर्फ मोहना ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह यह हेरोइन पवन कुमार पुत्र बनवारी लाल से लेकर आय़ा है । जो उन्होने स्वयं अपनी टीम के साथ मुस्तैदी के साथ असल तस्कर पवन कुमार को काबू करने में कामयाबी हासिल की । आरोपियों जगमोहन सिंह उर्फ मोहना व पवन कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *