सीआईए टीम की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही
20.11 ग्राम हेरोईन चिट्टा, 3100 रुपये ड्रग मनी व मोटरसाइकिल सहित दो को किया काबू
डबवाली 22 मई । डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने मंडी डबवाली से 20.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 3100 रुपये ड्रग मनी व मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपियों की पहचान कुलबीर सिंह उर्फ खंड पुत्र जसवीर सिंह निवासी किलियांवाली जिला मुक्तसर साहिब पंजाब व हरविन्द्र सिंह उर्फ हैरी पुत्र गुरजंट सिंह निवासी पंजावा थाना लम्बी जिला मुक्तसर साहिब पंजाब के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि बताया कि एएसआई पालाराम अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु गोल चौक मंडी डबवाली मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि कुलबीर सिंह उर्फ खंड व हरविंद्र सिंह उर्फ हैरी नशा तस्करी का काम करते हैं और आज दोनों अपने मोटरसाइकिल बगैर नम्बर मार्का हीरो स्पलेंडर रंग काला पर हेरोइन (चिट्टा) लिए हुए मलोट रोड पुल के नीचे रेलवे लाइन पार खडे है और हेरोइन (चिट्टा) किसी को बेचने की फिराक मे हैं । सूचना को सही मानकर एएसआई ने साथी कर्मचारियों के साथ सूचना के अनुसार बताए स्थान मलोट रोड पुल के नीचे पहुंचे तो दो नौजवान लडके काले रंग के बिना नम्बर प्लेट के मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिये जो ASI ने सरकारी गाडी रोककर साथी कर्मचारियों की ईमदाद से दोनों नौजवान लडकों को मोटरसाइकिल पर बैठे बिठाए काबु करके उनकी मौटरसाइकिल सहित तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे हुए थैले में पारदर्शी पन्नी में हेरोइन के साथ थैले में ड्रग मनी 100/100 के करेंसी नोट कुल 3100 रुपये बरामद हुए । जो आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई ।आरोपियों कुलबीर सिंह उर्फ खंडा व हरविंद्र सिंह उर्फ हैरी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में नाम पता मालूम करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।