*डबवाली पुलिस के इस अभियान को सार्थक बनाने में आमजन की अहम भूमिकाः- एसपी डबवाली*
डबवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नुक्कड़ सभाओं व खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से चौक चौराहों, गली मोहल्लों व खेल मैदानों में आमजन को कराया नशे के दुष्परिणामों से अवगत*
‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस 26 जून 2025’ के अवसर पर डबवाली पुलिस द्वारा 12 जून से 26 जून 2025 तक ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ चलाया जा रहा है । इस पखवाड़े का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें ‘ई-शपथ’ के माध्यम से नशे के विरुद्ध संकल्पबद्ध करना है । जिसके तहत डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों को जेल भेजना हो या नशा पीड़ितों को इलाज उपलब्ध कराना हो, डबवाली पुलिस इस कार्य को अपना प्रथम लक्ष्य मानकर पूरी लगन और मेहनत से कर रही है । साथ ही हर गली-मोहल्ले, स्कूल-कॉलेज, व खेल स्टेडियम में जाकर युवाओं को खेल के लाभ व नशे के दुष्परिणामों बारे अवगत करवा रही है । साथ ही नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन को नशे के खिलाफ जन आंदोलन में बढ चढ कर भाग लेने की अपील भी कर रही है । इस अभियान को सार्थक व सफल बनाने व हर एक नागरिक को नशे के दुष्परिणाम बताने के लिए महिला थाना डबवाली टीम द्वारा रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली व थाना कालांवाली पुलिस टीम द्वारा गांव कालांवाली में नागरिकों को नशा मुक्त जीवन स्वस्थ जीवन के संकल्प को जीवन में धारण करने व नशे से दूर रहकर समाज हित में कार्य करने की अपील की गई । इसके साथ ही स्पोर्ट्स एसपीओ व स्वैट कमांडो टीम द्वारा खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होने व खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए खेलों का आयोजन किया गया । जिसके तहत एसपीओ संजय चौकी गोरीवाला ने गांव गंगा में फुटबॉल, एसपीओ सतबीर थाना कालांवाली ने कालांवाली में कबड्डी, एसपीओ नाजर सिंह थाना ओढ़ा ने गांव ख्योवाली में फुटबॉल, एसपीओ सतपाल थाना शहर ने गांव मसीता, एसपीओ निवाज चौकी चौटाला ने गांव चौटाला में क्रिकेट व स्वैट कमांडो टीम ने गांव अबूबशहर में वॉलीबॉल की खेल प्रतियोगिताएं करवाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया ।
इस अवसर पर पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस की इस मुहिम में मिल जुलकर काम करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा आमजन नशा तस्करों व नशा पीड़ितों की सूचना देकर उनका इलाज समय से शुरू करवा सकते हैं ताकि वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ कर नशा मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं व अन्य लोगों के लिए एक मिसाल कायम करें । उन्होंने कहा कि अकेला नशा कई बीमारियों व अपराधों को जन्म देता है, इसलिए यह अति आवश्यक है कि युवा इसके दुष्प्रभावों को पहचाने व इस गर्त से जितना हो सके उतना दूर रहें व इस संदेश को अपने परिवार व समाज तक पहुंचाएं । उन्होंने युवाओं युवाओं से कहा कि हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप भविष्य में देश का नाम रोशन करोगे और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनोगे । उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि युवा नशे को त्याग कर जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित करें व उसे पूरा करने में जी जान से मेहनत करें । उन्होने बताया कि गलत संगत में पड़कर नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । नशा करने वाला व्यक्ति बाद में नशे की पूर्ति के लिए अन्य अपराधों का जन्म ले लेता है जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । जिसके कारण युवा इस दलदल में फंसते ही चले जाते हैं । ऐसे समय में युवाओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें । किसी भी प्रकार की समस्या नजर आने पर आराम से बात कर उन्हें इस दलदल में से निकलने में सहायता करें व उनका मार्गदर्शन करें और बुरी संगति से दूर रहने की सलाह दें । क्योंकि हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना होगा जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके । उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना भी दे । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।