कार मार्का होंडा सिटी सहित एक आरोपी को किया काबू

अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ अभियान में ईआरवी स्टाफ की मुस्तैदी व चौकी चौटाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अवैध पिस्तौल 32 बोर, दो जिंदा कारतूस व कार मार्का होंडा सिटी सहित एक आरोपी को किया काबू*

  डबवाली पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है । इसी अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते ईआईवी स्टाफ व चौकी चौटाला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर, दो जिन्दा कारतूस व कार मार्का होण्डा सिटी सहित आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान अमन कुमार पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी चौटाला के रूप में हुई है ।

              इस संबंध में प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने बताया कि एएसआई दलबीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बराये गस्त पड़ताल अपराध बस अड्डा गांव चौटाला पर मौजूद थे कि एएसआई को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारत माला पुल के नीचे अपनी गाड़ी में अवैध असला लिए हुए है । जो दौराने गश्त ईआरवी 640 भी वहां पर मौजूद थी जो उन्होंने मुस्तैदी से नाकाबंदी करके कार चालक को काबू करके करके उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल 32 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद होने पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस अवैध असला तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *