सीआईए स्टाफ डबवाली ने 07.21 ग्राम हेरोइन सहित एक को किया काबू*
नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने 07.21 ग्राम हेरोइन सहित एक को किया काब
डबवाली पुलिस द्वारा ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस 26 जून 2025’ के उपलक्ष्य में 12 जून से 26 जून तक चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’ के तहत नशा तस्करों की धरपकड़, नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने व नशा पीड़ितों को उपचार उपलब्ध करवाने का कार्य पूरे जोर शोर से किया जा रहा है । इसी अभियान के सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने एक युवक को 7.21 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान चंचल उर्फ आकाश पुत्र संजय कुमार उर्फ चिंकी वासी वार्ड न.14 वाल्मिकी चौक मंडी डबवाली के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि एएसआई बलवान अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिये मलोट रोड पुल मंडी डबवाली से होते हुए रेलवे स्टेशन डबवाली की तरफ जा रहे थे कि जब वे नजदीक वाल्मिकी चौक पहुंचे तो एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया । जो पुलिस पार्टी की गाडी को देखकर एकदम से रेलवे स्टेशन की दीवार की तरफ मुंह फेरकर खडा हो गया जो ASI ने सरकारी गाडी रुकवाकर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे हेरोइन(चिट्टा) बरामद होने पर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । पकड़े गये आरोपी चंचल उर्फ आकाश को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी ) से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
फोटो-17.02