शस्त्र अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी काबू

थाना औंढा पुलिस ने मेडिकल स्टोर में घुसकर तोड़फोड़,मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के मामले का वांछित दूसरे आरोपी को काबू कर वारदात में प्रयोग शुदा रिवाल्वर 32 बोर व एक खोल किया बरामद*

          डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना औढ़ा पुलिस ने मेडिकल स्टोर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के  मामले में वांछित दूसरे आरोपी को काबू कर उसके कब्जे वारदात में प्रयोग शुदा रिवाल्वर 32 बोर व एक खोल बरामद करने में सफलता हासिल की है । आरोपी की पहचान जशनदीप सिंह पुत्र सीता सिंह निवासी औढ़ा के रूप में हुई है ।

        इस सम्बन्ध में प्रभारी थाना औढ़ा नि. गजराज ने बताया कि दिनांक 14.06.2025 को निर्मल सिंह पुत्र अजेब सिंह निवासी औढां शिकायत पर कि उसकी कालांवाली कैंचियों पर सिधु फार्मेसी मेडिकल के नाम से दुकान है । जो दोपहर को आरोपियों द्वारा उसके मेडिकल स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ की गई व उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी  दी गई । जिस पर थाना में अभियोग दर्ज कर PSI संजीव के द्वारा जांच शुरू की गई । जो जांच के दौरान एक आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र पलविन्दर सिंह निवासी औढ़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है । जो अब दूसरे आरोपी जशनदीप सिंह को काबू किया गया है । आरोपी जशनदीप सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके मामले के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *