खेलों से युवाओं में नेतृत्व की भावना होती है जागृत

थाना शहर की टीम पहुंची गांव शेरगढ़ में युवाओं के बीच

 पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के दिशानिर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व में नशे जैसे बीमारी पर कड़ा प्रहार करते हुए नशा तस्करों को जेल भेजने में पुरी लगन के साथ लगी हुई है । साथ ही आमजन को नशे की गर्त में जा रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है । इसी अभियान को नई दिशा देते हुए शहर थाना पुलिस टीम ने गांव शेरगढ़ में पहुंचकर मौजूद युवा खिलाड़ियों के साथ वॉलीबॉल का मैच खेलकर खिलाड़ियों को नशे से बढ़ रही मानसिक व सामाजिक परेशानियों के बारे में चर्चा की व उनका समाधान खेल के माध्यम से करने के बारे में बताया ।

            इस दौरान SPO सुखविंद्र सिंह व अनिल कुमार ने वॉलीबॉल की टीम के खिलाड़ियों से कहा कि नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं । बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है । हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए जिससे कि हम अपनी स्वास्थ्य व धन के साथ अपने परिवार की खुशियों को बचा सके ।

            उन्होने खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाया व नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया वालीवाल खेल रहे युवाओ व आमजन को नशे के खिलाफ कमेटी बनाने के लिए भी प्रेरित किया और अपील करते हुए कहा कि युवा देश की शान है । खेलों से युवाओं में  नेतृत्व की भावना का विकास होता है व साथ ही उनके आत्मविश्वास में दिन रात वृद्धि होती है  । खेलों के माध्यम से युवा रोजगार के विभिन्न अवसर बना सकते हैं । युवाओ को नशे से दूर रहकर समाजहित व देशहित में कार्य करने चाहिए । वंही युवाओ को खेलो में रुचि लेकर गांव स्तर पर स्टेडियम या खेल मैदान कब्बडी, क्रिकेट,बालीवाल जैसी खेलें खेलनी चाहिए। ओर नशा जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए नशा मुक्त समाज हम सब के मिलकर चलने से ही बनेगा । उन्होने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना भी दे । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *