विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से करवाया अवगत

सिरसा। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट द्वारा अनाज मंडी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा में एक विशेष नशा विरोधी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान ब्यूरो के प्रमुख/पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व एवं उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के विरुद्ध चेतना जगाना तथा युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान (एचएसएनसीबी) यूनिट इंचार्ज निरीक्षक होशियार सिंह, उप निरीक्षक तरसेम सिंह, स्कूल प्रिंसिपल मदन मलिक, शिक्षाविद चिमन भारतीय तथा अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिकए मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया। यूनिट इंचार्ज निरीक्षक होशियार सिंह उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार केवल कानून के माध्यम से ही नहीं, बल्कि जन-जागरूकता के माध्यम से भी नशे के खिलाफ  लड़ाई लड़ रही है। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक जागरूक बने और नशा उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाए। आगे उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने एचएसएनसीबी की नमक लोटा अभियान, साइक्लोथॉन मुहिम और नशा मुक्त जीवन, नायाब जीवन जैसी प्रमुख पहलों की जानकारी दी, जो नशे के खिलाफ  जन आंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। इस अवसर पर हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के स्टेट को-ऑर्डिनेटर मदन गोपाल, डीपीई नरेश एवं अन्य अध्यापकगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों और स्टाफ  को नशे को ना, शिक्षा को हां का संकल्प दिलाया गया। पुलिस टीम ने सभी नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी नशे का अवैध व्यापार होता दिखे, तो इसकी सूचना राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 1933, एनसीबी पोर्टल या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दें। सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *